Breaking News

घर में घुसकर बाइक चोरी, 24 घंटे में पकड़ा गया चोर

घर में घुसकर बाइक चोरी, 24 घंटे में पकड़ा गया चोर

पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी, घेराबंदी कर दबोचा; चोरी की स्प्लेंडर बरामद

Advertisement

दिनेशपुर। घर में घुसकर मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपित बाइक लेकर भागने की फिराक में था, लेकिन चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर वापस मुड़ने लगा। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। ग्राम पंचाननपुर निवासी राम बहादुर ने तीन अक्टूबर को थाना दिनेशपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर उनके घर में घुसकर उनकी हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक संख्या UK06S7675 चोरी कर ले गया। मामले में पुलिस ने एफआइआर संख्या 159/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस टीम ने चोर की तलाश में मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। चार अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की बाइक लेकर एक युवक ग्राम जाफरपुर सुपर मार्केट कॉलोनी की ओर जाने वाले मार्ग से गुजरने वाला है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी।इसी दौरान बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर वापस भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ और जांच में बाइक चोरी की पाए जाने पर आरोपित की पहचान अमित कुमार पुत्र नित्यानंद व्यापारी, निवासी नेतानगर, थाना दिनेशपुर के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर ली। पुलिस ने मुकदमे में आवश्यक धाराओं की वृद्धि करते हुए आरोपित के विरुद्ध आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस टीम: अ0उ0नि0 होशियार सिंह, कांस्टेबल गंगा सिंह, कांस्टेबल देवराज सिंह और कांस्टेबल महेंद्र सिंह।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.