Breaking News

नववर्ष पर अवैध शराब माफिया पर प्रहार, रुद्रपुर पुलिस ने पकड़ी 47 लीटर कच्ची शराब, दो गिरफ्तार

रुद्रपुर: कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कुल 47 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त हरिओम को लगभग 17 लीटर तथा अभियुक्त मलकीत सिंह को लगभग 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ मौके से गिरफ्तार किया।

Advertisement

पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली रुद्रपुर में आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मलकीत सिंह पुत्र शमशेर सिंह निवासी बिंदुखेड़ा रुद्रपुर एवं हरिओम पुत्र पीताम्बर निवासी रम्पुरा वार्ड संख्या 22, रुद्रपुर के रूप में हुई है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रियांशु जोशी, उपनिरीक्षक देवेन्द्र मेहता, कांस्टेबल 1180 सीपी महेन्द्र, कांस्टेबल 360 सीपी रघुनाथ, कांस्टेबल 686 सीपी ताजवीर एवं कांस्टेबल 343 सीपी कृष्णा शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.