Breaking News

नववर्ष की पूर्व संध्या पर डीजीपी दीपम सेठ ने संभाली कमान, देहरादून की सुरक्षा व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण,सड़कों पर मुस्तैदी से डटे पुलिस अधिकारियों और जवानों का उत्साहवर्धन किया, उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं

Share

देहरादून: नव वर्ष की पूर्व रात्रि पर दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड ने स्वयं मैदान में उतरकर जनपद देहरादून के व्यस्ततम मार्गों एवं प्रमुख चौराहों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शहर की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का गहन जायजा लिया।
डीजीपी महोदय ने सड़कों पर मुस्तैदी से डटे पुलिस अधिकारियों एवं जवानों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। पुलिस मुखिया को अपने बीच पाकर जवानों का मनोबल और जोश और अधिक बढ़ गया।
निरीक्षण के उपरांत पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ ने समस्त पुलिस बल एवं प्रदेशवासियों को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण नववर्ष मनाने की अपील की।

Share
error: Content is protected !!