Breaking News

किच्छा के पास थार कार पलटी, दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

किच्छा/सितारगंज: बुधवार की मध्यरात्रि को हल्द्वानी से सितारगंज लौट रहे तीन युवकों की जिंदगी एक अनियंत्रित थार कार हादसे में खतरे में पड़ गई। घटना के दौरान कार कई पलटी खाकर सड़क से नीचे उतरते हुए खेत में जा घुसी और बिजली के पोल से टकराई।
इस हादसे में 18 वर्षीय युगनप्रीत सिंह पुत्र वीरेंद्र जीत सिंह, निवासी साबेपुर, सितारगंज और 27 वर्षीय मो- सैफ पुत्र मो इशहाक, निवासी भगौरी, सितारगंज की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक सोहेल अंसारी पुत्र सरफराज अंसारी को रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार मृतक युगनप्रीत और मो- सैफ सितारगंज में मोबाइल की दुकान में साझेदार थे। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायल सोहेल ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जो तत्काल मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिला है कि तेज गति से गाड़ी चलाने के कारण यह हादसा हुआ।
स्थानीय लोग और परिजन हादसे की खबर सुनकर शोक में डूब गए हैं।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.