Breaking News

रामलीला शुभारंभ में बोले भारत भूषण चुघ, “प्रभु श्री राम के आदर्शों को अपनाकर बन सकता है आदर्श समाज”

रुद्रपुर केप रम्पुरा क्षेत्र में श्री श्री शिव मंदिर 84 घंटा कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक एवं समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम का जीवन संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणादायक है और उनके आदर्शों को अपनाकर हम एक स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण कर सकते हैं।

रामलीला के मंचन में लक्ष्मण मूर्छा प्रसंग और हनुमान द्वारा संजीवनी बूटी लाने का दृश्य प्रस्तुत किया गया। इस दौरान मंच संचालन हरीश भट्ट ने किया और विशिष्ट अतिथि के रूप में मनदीप वर्मा व रोहित गुंबर उपस्थित रहे।

चुघ ने कहा कि रामलीलाएं नई पीढ़ी को धर्म और संस्कृति से जोड़ने का माध्यम हैं। उन्होंने कलाकारों व आयोजकों का आभार जताया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय योगी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ए. पी. भारद्वाज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.