Breaking News

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले भाजपा नेता डॉ. के.सी. चंदौला

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले भाजपा नेता डॉ. के.सी. चंदौला

रुद्रपुर: वरिष्ठ भाजपा नेता एवं चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. के.सी. चंदौला ने देहरादून में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से सौजन्य भेंट की। डॉ. चंदौला ने आगामी 4 दिसंबर को आयोजित होने वाले चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव समारोह के लिए कैबिनेट मंत्री बहुगुणा को आमंत्रित किया। उन्होंने कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों, उपलब्धियों और अब तक के विकास कार्यों की जानकारी देते हुए मंत्री को कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आग्रह किया। इस पर कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने कार्यक्रम में उपस्थित रहने का भरोसा दिलाया और कॉलेज की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय विकास, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, शिक्षा के विस्तार और संगठनात्मक गतिविधियों जैसे कई राजनीतिक व सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। डॉ. चंदौला ने रुद्रपुर व आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से जुड़े सुझाव भी सामने रखे, जिन पर मंत्री बहुगुणा ने सकारात्मक रुख दिखाया। इसी क्रम में मंत्री सौरभ बहुगुणा ने हाल ही में रुद्रपुर में आयोजित राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए डॉ. चंदौला को बधाई देते हुए कहा कि संस्कृति, भाषा और परंपराओं को संरक्षित करने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत उपयोगी हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.