Breaking News

भरोसे का फायदा उठाकर खाते में सेंध,मोबाइल से 12,500 ट्रांसफर करने का आरोप,पुलिस से शिकायत

भरोसे का फायदा उठाकर खाते में सेंध,मोबाइल से 12,500 ट्रांसफर करने का आरोप,पुलिस से शिकायत

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में भरोसे का फायदा उठाकर बैंक खाते से रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। वार्ड नंबर-07, आजाद नगर निवासी नृपेन्द्र गंगवार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके पिता के मोबाइल से बिना अनुमति ₹12,500 दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए गए।
शिकायत के मुताबिक शिकायत कर्ता के पिता का अर्जुन शर्मा से करीबी संबंध था और वह अक्सर उनके साथ रहता था। आरोप है कि 28 जुलाई 2026 को अर्जुन शर्मा ने मोबाइल अपने कब्जे में लेकर बिना जानकारी के ₹12,500 अनुराग शर्मा के बैंक खाते में यूपीआई के जरिए ट्रांसफर कर दिए। मामला तब खुला जब 8 अगस्त की रात प्रार्थी के पिता गदरपुर रोड पर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उन्होंने परिजनों को खाते से पैसे ट्रांसफर होने की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने जांच शुरू की और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।नृपेन्द्र गंगवार ने कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस से बैंक लेन-देन, मोबाइल, यूपीआई ट्रांजेक्शन समेत सभी डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर दोषियों पर कार्यवाई और रकम की वापसी की मांग की है।फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्यवाई की बात कही है।

Advertisement

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.