Breaking News

ध्रुव चावला गोलीकांड: छह दिन बाद भी खुलासा नहीं, सड़कों पर उतरे युवा, निकाला कैंडल मार्च

ध्रुव चावला गोलीकांड: छह दिन बाद भी खुलासा नहीं, सड़कों पर उतरे युवा, निकाला कैंडल मार्च
रुद्रपुर। व्यापारी ध्रुव चावला गोलीकांड का छह दिन बीत जाने के बाद भी खुलासा न होने से युवाओं और परिजनों में गहरा आक्रोश देखने को मिला। आक्रोशित युवाओं ने सिविल लाइन से भगत सिंह चौक तक सैकड़ों की संख्या में कैंडल मार्च निकालकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी जताई।
कैंडल मार्च में शामिल युवाओं और सामाजिक संगठनों के लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर स्वर्गीय ध्रुव चावला को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में मांग की कि हत्याकांड का शीघ्र खुलासा किया जाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
परिजनों का कहना है कि घटना को छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
कैंडल मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, लेकिन युवाओं में न्याय की मांग को लेकर स्पष्ट आक्रोश दिखाई दिया।
अब सभी की निगाहें पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं कि आखिर कब तक इस सनसनीखेज गोलीकांड का पर्दाफाश होता है।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.