Breaking News

जीओ जारी होने के एक घंटे में कर्मचारियों के खाते में पहुँचा दिवाली बोनस महापौर विकास शर्मा की तत्परता बनी मिसाल — नगर निगम रुद्रपुर ने फिर पेश की प्रशासनिक दक्षता की अनूठी मिसाल

Share

जीओ जारी होने के एक घंटे में कर्मचारियों के खाते में पहुँचा दिवाली बोनस

महापौर विकास शर्मा की तत्परता बनी मिसाल — नगर निगम रुद्रपुर ने फिर पेश की प्रशासनिक दक्षता की अनूठी मिसाल

रुद्रपुर: उत्तराखंड सरकार द्वारा दिवाली बोनस का आदेश जारी होते ही रुद्रपुर नगर निगम ने प्रशासनिक तत्परता का नया उदाहरण पेश किया है। महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने राज्य सरकार का जीओ जारी होने के सिर्फ एक घंटे के भीतर निगम कर्मचारियों को बोनस राशि जारी कर दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर बुधवार दोपहर शासन ने प्रदेश के कर्मचारियों के लिए 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता और अराजपत्रित कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस की घोषणा की। आदेश मिलते ही रुद्रपुर नगर निगम प्रशासन हरकत में आया — महापौर विकास शर्मा ने तत्काल नगर आयुक्त के साथ बैठक कर बोनस वितरण प्रक्रिया शुरू करवाई।
सिर्फ एक घंटे में सभी औपचारिकताएँ पूरी कर प्रति कर्मचारी लगभग ₹6900 की बोनस राशि सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई।

महापौर विकास शर्मा ने कहा, “कर्मचारी हमारे निगम की रीढ़ हैं। उनके हितों की रक्षा और मनोबल बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है। सरकार के निर्णयों को शीघ्र लागू करना हमारा कर्तव्य है — और हमें गर्व है कि यह सौगात दीपावली से पहले कर्मचारियों तक पहुँची।”

नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी प्रशासनिक प्रक्रियाएँ पूर्ण कराईं।
इस फैसले से निगम कर्मचारियों में अपार उत्साह और कृतज्ञता की लहर दौड़ गई। कर्मचारियों ने महापौर व नगर आयुक्त के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह पहली बार है जब बोनस राशि इतनी शीघ्रता से उनके खातों में पहुँची है।


Share
error: Content is protected !!