Breaking News

डॉ. केसी चंदोला बने उत्तराखंड आयुष मेडिकल कॉलेज एसोसिएशन के नए अध्यक्ष

डॉ. केसी चंदोला बने उत्तराखंड आयुष मेडिकल कॉलेज एसोसिएशन के नए अध्यक्ष

मनीश बावा (ख़बरीलाल ख़ोज ) रुद्रपुर: चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन डॉ. केसी चंदोला को उत्तराखंड आयुष मेडिकल कॉलेज एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया है। इस चुनाव में प्रदेश भर के 99.3% मेडिकल कॉलेजों ने उन्हें अपना समर्थन दिया।

अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद, डॉ. चंदोला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आयुष मंत्री और सचिव दीपेन्द्र चौधरी, तथा उत्तराखंड आयुर्वेदिक कॉलेज के रजिस्ट्रार से मुलाकात कर राज्य के आयुष कॉलेजों की प्रमुख समस्याएं उनके समक्ष रखीं।

डॉ. चंदोला ने मांग की कि:

कॉलेजों में समय पर एडमिशन प्रक्रिया हो,

परीक्षाएं नियमित समय पर आयोजित की जाएं,

और परिणाम (रिजल्ट) भी समय से घोषित किए जाएं।

सरकार ने इन मुद्दों पर सकारात्मक आश्वासन दिया है।

हाल ही में सीआईएमएस मेडिकल कॉलेज में आयोजित बैठक में डॉ. चंदोला ने सभी निजी आयुष कॉलेजों की समस्याएं भी विस्तार से सुनीं और उनके समाधान के लिए कदम उठाने का भरोसा दिलाया।

डॉ. चंदोला के नेतृत्व में अब उम्मीद की जा रही है कि उत्तराखंड में आयुष शिक्षा और कॉलेजों की व्यवस्थाओं में एक नई ऊर्जा और पारदर्शिता आएगी।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.