Breaking News

रुद्रपुर में सीलिंग की जमीन पर हाईकोर्ट की रोक के बाद भी धड़ल्ले हो रहे निर्माण,तहसील प्रशासन, विकास प्राधिकरण की चुप्पी पर सवाल,तहसील कर्मियों से मिला एक व्यक्ति लेता अवैध निर्माण के ठेका

रुद्रपुर में सीलिंग की जमीन पर हाईकोर्ट की रोक के बाद भी धड़ल्ले हो रहे निर्माण,
तहसील प्रशासन, विकास प्राधिकरण की चुप्पी पर सवाल।

तहसील कर्मियों से मिला एक व्यक्ति लेता अवैध निर्माण के ठेका।

खबरीलाल खोज (मनीश बावा )रुद्रपुर। रुद्रपुर के फाजलपुर महरौला में सीलिंग जमीन पर हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई निर्माण पर रोक के बाबजूद धड़ल्ले से निर्माण चल रहे हैं। रोक के बाद भी हो रहे निर्माण कार्यों से तहसील प्रशासन और विकास प्राधिकरण की चुप्पी को लेकर सवाल खड़े हो रहे।इधर चर्चा यह कि एक निजि व्यक्ति समुदाय विशेष के लोगों के भवन बनने में सहयोग कर रहा है,उसकी तहसील कर्मियों से भी मिलीभगत बताई जा रही।

फिलहाल में फाजलपुर महरौला के गुरुद्वारे के निकट दो भवनों का निर्माण जोरों पर , इसके आस-पास भी अभी हाल में चार भवन बनकर तैयार हुआ है,

जबकि हाईकोर्ट पूरी तरह फाजलपुर महरौला की सीलिंग की जमीन पर हर तरह के निर्माण पर रोक लगा चुका,सवाल यह उठ रहा कि एक तरफ विकास प्राधिकरण लोगों कुछ रजिस्ट्री वाली जमीन पर विना नक्शा पास कराए भवन नहीं बनने दे रहा, दूसरी तरफ सीलिंग की जमीन पर अवैध रुप से फटाफट भवनों का निर्माण चल रहा है, तहसील प्रशासन भी पूरी तरह आंखें मूंदे हुए हैं।

सूत्रों की मानें तो सीलिंग की जमीन पर ज्यादातर भवन रामपुर क्षेत्र से आए मुस्लिम समाज के लोग बना रहे, उन्हें बकायदा तहसील कर्मियों के साथ काम करने वाले एक व्यक्ति कुछ सह मिली हुई है। बताया तो यह भी जाता कि हर भवन बनने वाले से पहले पैसे की वसूली करके तहसील कर्मियों तक पहुंचाई जाती है, जिसके बाद तहसील कर्मी आंखें मूंद लेते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.