Breaking News

पहले शादी का भरोसा, फिर किनारा; महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

पहले शादी का भरोसा, फिर किनारा; महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार


Advertisement

सितारगंज। शादी का भरोसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में विवाह से पीछे हटने के आरोप में सितारगंज पुलिस ने पीलीभीत निवासी 26 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। महिला की शिकायत के आधार पर कोतवाली सितारगंज में आरोपित के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार, महिला और आरोपित की मुलाकात करीब एक वर्ष पहले शक्तिफार्म के बरुवाबाग क्षेत्र में हुई थी। आरोपित उस समय वहां काम करता था। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने दोनों के बीच पहले से परिचय और आपसी संबंध होने की बात स्वीकार की है। दोनों के बीच विवाह को लेकर बातचीत भी हुई थी। बाद में किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि प्रेम संबंध के दौरान युवक ने उसे विवाह का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब विवाह की जिम्मेदारी निभाने की बात आई तो आरोपित कथित रूप से पीछे हट गया और महिला से नाता तोड़ लिया।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। पुलिस के अनुसार, वादिनी के बयान और विवेचना के दौरान सामने आए उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपित के विरुद्ध धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध पाया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपित के निवास स्थान पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान विशाल कुमार पुत्र राम प्रताप निवासी जोशी कॉलोनी, थाना न्यूरिया, जनपद पीलीभीत के रूप में हुई है। उसकी उम्र 26 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपित को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में की गई। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, उपनिरीक्षक बबीता टम्टा, कांस्टेबल पंकज बसेड़ा और कांस्टेबल सुनील पाठक शामिल रहे।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.