Breaking News

रुद्रपुर में मास्टर्स एथलेटिक्स के राष्ट्रीय पदक विजेताओं का भव्य सम्मान, खिलाड़ियों ने लिया अंतरराष्ट्रीय फतह का संकल्प 

Share

रुद्रपुर में मास्टर्स एथलेटिक्स के राष्ट्रीय पदक विजेताओं का भव्य सम्मान, खिलाड़ियों ने लिया अंतरराष्ट्रीय फतह का संकल्प

रुद्रपुर : नजारा फार्म हाउस एंड रेस्टोरेंट में मंगलवार, 18 फरवरी को आयोजित भव्य समारोह में मास्टर्स एथलेटिक्स के राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सराहा गया और उन्हें भविष्य में और ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया गया।
समारोह का आयोजन एवं अध्यक्षता शहर के सुप्रसिद्ध व्यापारी श्री बलदेव छाबड़ा ने की। उन्होंने खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल उपस्थित रहे। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर भावना गढ़िया, महेंद्र पटेल, हरिमोहन आर्य, प्रेम सिंह देवपा, अशोक चावला, नवीन कुमार, अजय अग्रवाल सहित कई खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों ने श्री बलदेव छाबड़ा का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मान से उनका मनोबल बढ़ा है और वे भविष्य में और अधिक मेहनत कर क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन करने का संकल्प लेते हैं।
कार्यक्रम में त्रिलोक सिंह नेगी, राजेंद्र कालरा, गिरधर सिंह, योगेश चौहान, संजय ठुकराल, रघुराज सिंह रावत, ललित सिंह बिष्ट, भानु प्रकाश, कंवरपाल सिंह, ज्ञान सिंह चौहान, रोशन कालरा, केशव शर्मा, डॉ. हरिमोहन, कुलजीत सिंह, आर. मैसी, श्री प्रकाश साहू, विष्णु कुमार, पिंटू, भवानी नेगी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह का समापन खिलाड़ियों के उत्साह और क्षेत्र के खेल विकास के प्रति सकारात्मक संदेश के साथ हुआ।


Share
error: Content is protected !!