Breaking News

सीमा पार अपराधों की रोकथाम को लेकर रुद्रपुर-बिलासपुर पुलिस के बीच बैठक सम्पन्न

सीमा पार अपराधों की रोकथाम को लेकर रुद्रपुर-बिलासपुर पुलिस के बीच बैठक सम्पन्न

रुद्रपुर। कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा मंगलवार को सीमा पार अपराधों की रोकथाम और दोनों जनपदों के पुलिस बलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से एक बॉर्डर मीटिंग का आयोजन किया गया।

इस बैठक में CO रुद्रपुर और कोतवाली रुद्रपुर पुलिस के साथ CO बिलासपुर, SHO बिलासपुर, तथा चौकी प्रभारी रूद्र विलास (थाना बिलासपुर) मौजूद रहे।

बैठक के दौरान दोनों जनपदों के सीमावर्ती क्षेत्रों में हो रही आपराधिक गतिविधियों, विशेषकर नशा तस्करी, चोरी, तस्करी और अंतरराज्यीय अपराधों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के साथ सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान, संयुक्त पेट्रोलिंग तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने का निर्णय लिया।

CO रुद्रपुर ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, CO बिलासपुर ने भी भरोसा दिलाया कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश पुलिस मिलकर आपसी तालमेल से सीमावर्ती क्षेत्र को सुOरक्षित बनाएंगे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य सीमाई क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना था।,

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.