Breaking News

विधायक शिव अरोरा ने पिपलिया न. 2 क्षेत्र में विधायकनिधि से स्वीकृत राधा गोविन्द मन्दिर के सौंदर्यकरण कार्य का फीता काटकर किया लोकार्पण

Share

विधायक शिव अरोरा ने पिपलिया न. 2 क्षेत्र में विधायकनिधि से स्वीकृत राधा गोविन्द मन्दिर के सौंदर्यकरण कार्य का फीता काटकर किया लोकार्पण

रुद्रपुर। विधानसभा रुद्रपुर के पिपलिया – 2 क्षेत्र में विधायक शिव अरोरा ने विधायकनिधि से स्वीकृत 10 लाख रूपये की लागत से बने राधा गोविन्द मन्दिर का फीता काटकर लोकार्पण किया व वहाँ आयोजित भागवत कथा का श्रवण कर भगवान राधा कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा पिपलिया क्षेत्रवासियो की मांग के अनुरूप उनके द्वारा विधायकनिधि से भव्य दिव्य राधा गोविन्द मन्दिर का निर्माण कार्य करवाया जो स्थानीय लोगो की आस्था का केंद्र है जहाँ समय समय पर धार्मिक आयोजन कराये जाते है।
ऐसे में विधायक शिव अरोरा ने कहा क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं है वह लगातार विधानसभा भ्रमण पर है ओर निरंतर विकास कार्यों के शिलान्यास – लोकार्पण कर जनता को समर्पित कर रहें है।
वही विधायक शिव अरोरा ने जनता को भरोसा दिलाया उनसे किये हर वादे पर खरा उतरने का कार्य किया जा रहा है, उन्होंने कहा की उनके कार्यकाल में कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता नहीं रहा है ओर आगे भी रुद्रपुर क्षेत्र में लगातार विकास कार्य को ओर तेज गति से करने का कार्य किया जायेगा ऐसा जनता को भरोसा दिया।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, मन्नू चौधरी, गोविन्द स्वर्णकार, कमल मंडल, रमेश मंडल, कार्तिक हलदार, कन्हाई, समर, ओमप्रकाश, सूरज, कपिल, आशुतोष कीर्तनिया गौतम कर आदि लोग मौजूद रहें।


Share
error: Content is protected !!