Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर स्वास्थ्य कार्यक्रम में पहुँचे अधिकारी और नागरिक भारत भूषण चुघ. ने भी की शिरकत

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर स्वास्थ्य कार्यक्रम में पहुँचे अधिकारी और नागरिक भारत भूषण चुघ. ने भी की शिरकत

 

नई दिल्ली। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में आरोग्य मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री आदरणीय हर्ष मल्होत्रा जी, पटपड़गंज के विधायक रवि नेगी जी और जिलाधिकारी पूर्वी दिल्ली अमोल कुमार जी भी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम #स्वस्थनारी और #सशक्तपरिवार के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें अस्पताल के डॉक्टर, स्टाफ और मरीजों के साथ-साथ जांच कराने आए नागरिकों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा मध्य प्रदेश से आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम का प्रसारण किया गया, जिसे सभी उपस्थित लोगों ने बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ देखा।

 

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के योगदान और महिला एवं परिवार कल्याण के क्षेत्र में उनके प्रयासों की सराहना की।

 

—

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.