Breaking News

सीएम के निर्देश पर ऊधमसिंहनगर में ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्यवाई

Share

सीएम के निर्देश पर ऊधमसिंहनगर में ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्यवाई

ऊधमसिंहनगर, रुद्रपुर: माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के आदेशानुसार तथा एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में संपूर्ण जनपद में ओवरलोडिंग के खिलाफ एक विशेष और वृहद स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए सभी थाना क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 24 ओवरलोड वाहनों के चालान किए, 17 वाहनों को सीज किया और 14 वाहनों के खिलाफ कोर्ट चालान किया।
🚨 थाना-वार कार्यवाही
कोतवाली काशीपुर: 2 वाहनों पर कार्यवाही, 2 वाहन सीज, 2 कोर्ट चालान।
कोतवाली आईटीआई: 1 वाहन चालान, 1 कोर्ट चालान।
कोतवाली केलाखेड़ा: 2 वाहनों पर कार्यवाही, 2 वाहन सीज, 2 कोर्ट चालान।
कोतवाली पंतनगर: 2 वाहनों पर कार्यवाही, 2 वाहन सीज।
कोतवाली किच्छा: 3 वाहनों के चालान, 2 वाहन सीज, 1 कोर्ट चालान।
थाना पुलभट्टा: 3 वाहनों के चालान, 3 वाहन सीज, 3 कोर्ट चालान।
कोतवाली सितारगंज: 5 वाहनों के चालान, 5 वाहन सीज।
यातायात रुद्रपुर: 6 वाहनों के चालान, 1 वाहन सीज, 5 कोर्ट चालान।
एसएसपी ने जनता से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और ओवरलोडिंग से बचें। पुलिस प्रशासन ने साफ संदेश दिया कि ओवरलोडिंग और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Share
error: Content is protected !!