Breaking News

257 आवेदनों में 43 को मिली मदिरा दुकानें, लॉटरी से हुआ आवंटन

Share

257 आवेदनों में 43 को मिली मदिरा दुकानें, लॉटरी से हुआ आवंटन
रुद्रपुर: जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को मदिरा दुकानों का आवंटन लॉटरी पद्धति से किया गया। कुल 257 आवेदनों के सापेक्ष 24 देशी और 19 विदेशी मदिरा दुकानों सहित 43 दुकानों का आवंटन किया गया।
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन में प्रभारी अधिकारी/उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला सभागार में प्रक्रिया संपन्न हुई। जनपद की कुल 152 दुकानों में से 132 का पूर्व में नवीनीकरण हो चुका है, जबकि शेष 20 पुरानी और 23 नई दुकानों का आवंटन इस लॉटरी के माध्यम से किया गया।
विदेशी मदिरा की कुछ दुकानों पर एक-एक आवेदन प्राप्त होने से उनका सीधा आवंटन किया गया, जबकि कई दुकानों पर अधिक आवेदन आने के कारण लॉटरी के माध्यम से चयन किया गया। चैती चौहरा, रामराज रोड मंडी गेट बाजपुर, मलसा गिरधरपुर सहित कई स्थानों पर कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
देशी मदिरा की 11 दुकानों पर एकल आवेदन आने से सीधे आवंटन किया गया, जबकि अन्य दुकानों पर लॉटरी प्रक्रिया अपनाई गई।
प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी महेन्द्र बिष्ट सहित बड़ी संख्या में आवेदक एवं कर्मचारी इस दौरान मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने का दावा किया गया।


Share
error: Content is protected !!