Breaking News

फरार वारंटियों पर गिरी कानून की गाज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share

रुद्रपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंह नगर के निर्देश पर वांछित और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रुद्रपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली पुलिस ने 6 नवंबर 2025 को दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजेश पुत्र बनवारी लाल निवासी वार्ड नंबर 7 फाजलपुर महरौला, चौकी रमपुरा थाना रुद्रपुर, रोहित कश्यप पुत्र मनोज कश्यप निवासी दूधियानगर वार्ड नंबर 12, चौकी रमपुरा थाना रुद्रपुर के रूप में हुई है।

पुलिस टीम में एसआई प्रियांशु जोशी, कांस्टेबल महेंद्र कुमार और कांस्टेबल महेश राम शामिल रहे। पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है।


Share
error: Content is protected !!