Breaking News

पीएम मोदी का रिकॉर्ड कार्यकाल, कांग्रेस ने की सवालों की बौछार, हमलावर हुये गणेश गोदियाल

पीएम मोदी का रिकॉर्ड कार्यकाल, कांग्रेस ने की सवालों की बौछार, हमलावर हुये गणेश गोदियाल
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री हो गए हैं. उन्होंने 4,399 दोनों का निर्बाध कार्यकाल पूरा कर लिया है. उनके 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पर सरकार और भाजपा ने हर घर रिपोर्ट कार्ड के माध्यम से विकास कार्यों का विवरण जनता के समक्ष रखा है.
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने केंद्र की भाजपा सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपा की ओर से घर-घर रिपोर्ट कार्ड पहुंचाने के अभियान को आधा सच और पूरा प्रचार करार दिया है. उन्होंने कहा अगर भाजपा वास्तव में जनता के बीच जाना चाहती है तो उसे अपनी उपलब्धियां के साथ-साथ पिछले 12 वर्षों के अधूरे वादों, विफलताओं और जनता के साथ की गई वादाखिलाफी का भी पूरा हिसाब देना चाहिए.
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने हर वर्ष 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था. इन 12 वर्षों में करोड़ों युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए था किंतु आज बेरोजगारी विकट समस्या बन गई है. उत्तराखंड जैसे राज्य में भर्ती घोटालों ने युवाओं के भविष्य को गहरा धक्का पहुंचाया है. उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा को अब बताना चाहिए कि रोजगार दिए जाने के वायदों का क्या हुआ? उन्होंने कहा भाजपा नेताओं को घर-घर जाकर यह भी बताना चाहिए कि किसानों की आय दोगुनी करने के वादे का क्या हुआ?
उन्होंने कहा उत्तराखंड वीर सैनिकों और पूर्व सैनिकों की भूमि रही है. ऐसे प्रदेश में अग्निवीर योजना को लेकर युवाओं और उनके परिजनों में अनेक सवाल हैं. सरकार को इन सवालों का जवाब भी जनता के समक्ष रखना चाहिए. गणेश गोदियाल ने कहा सरकार ने जनता से यह भी वायदा किया था कि हवाई चप्पल पहनने वाले भी हवाई जहाज में सफर करेंगे, इसी सरकार के कार्यकाल में आम आदमी रेल और बस यात्रा के बढ़ते खर्च से परेशान है.
सांसद आदर्श ग्राम योजना और 100 स्मार्ट सिटी जैसे बड़े-बड़े किये गए वायदे भी धरातल पर दिखाई नहीं दिए. गणेश गोदियाल का कहना है कि भाजपा का रिपोर्ट कार्ड तब पूर्ण माना जाएगा जब उसमें बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, किसानों की बदहाली, महिला सुरक्षा, श्रमिकों की समस्याएं और बढ़ती आर्थिक असमानता का भी उल्लेख होगा. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि भाजपा को केवल अपनी उपलब्धियों का चयनित किया गया विवरण नहीं, बल्कि पिछले 12 सालों का पूरा रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखना चाहिए. जनता भी जानना चाहती है कि अच्छे दिनों के किए गए वादों का क्या हुआ?
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.