Breaking News

तिरंगे संग सड़कों पर उतरी इलेक्ट्रिक कारें, कुमार ऑटो व्हीकल ने दिया स्वच्छ भारत का संदेश

तिरंगे संग सड़कों पर उतरी इलेक्ट्रिक कारें, कुमार ऑटो व्हीकल ने दिया स्वच्छ भारत का संदेश

रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुमार ऑटो व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड, रुद्रपुर की ओर से ‘फ्रीडम ड्राइव’ के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों की भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से ‘प्रदूषण से आजादी’ का संदेश देते हुए देश और प्रदेश को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने का आह्वान किया गया।

Advertisement

तिरंगे झंडों, बैनरों और गुब्बारों से सजे इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ निकली रैली कुमार ऑटो व्हीकल्स के शोरूम से शुरू होकर किच्छा रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास के पास से फ्लाईओवर होते हुए रिंग रोड के रास्ते काशीपुर रोड स्थित श्रीजी रेस्टोरेंट पहुंची। यहां प्रतिभागियों के लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की गई। इसके बाद रैली वापस शोरूम पहुंचकर संपन्न हुई।

कार्यक्रम के दौरान महिंद्रा के इलेक्ट्रिक वाहनों के ग्राहकों का शोरूम प्रबंधन की ओर से आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में दीपा जी, जतिन जी, अभय जी, एच.एल. सक्सेना जी, गुरप्रीत सिंह जी और डॉ. मोहम्मद असीम मलिक जी सहित कई परिवारों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर महिंद्रा शोरूम के अधिकारी जसपाल सिंह, तारीख शम्सी, श्याम दास, ललित दुमका और गौरव मणि सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। रैली ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ परिवहन की दिशा में इलेक्ट्रिक वाहनों की उपयोगिता का संदेश दिया।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.