Breaking News

उत्तराखंड रुद्रपुर महोत्सव को भव्य बनाने में समाजसेवी के. सी. चंदोला बने मजबूत स्तंभ

रूद्रपुर: उत्तराखंड की सांस्कृतिक, सामाजिक और कलात्मक पहचान को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाले सात दिवसीय “उत्तराखंड रुद्रपुर महोत्सव” को गति देने में रुद्रपुर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं चंदोला होम्योपैथिक के मैनेजिंग डायरेक्टर के. सी. चंदोला का योगदान सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके मार्गदर्शन और देखरेख में यह महोत्सव एक भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप लेने जा रहा है।

ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन की टीम के डायरेक्टर दीपक पांडे और गेस्ट को ऑर्डिनेटर दीपक चराया ने देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी जी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य जी एवं गणेश जोशी जी से मुलाकात कर महोत्सव की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। इसके साथ ही बागेश्वर विधायक को ज्ञापन सौंपा गया तथा कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से भी भेंट कर कार्यक्रम को प्रशासनिक सहयोग दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए।
इन सभी प्रयासों के पीछे के. सी. चंदोला की प्रेरणा, रणनीतिक सोच और सामाजिक समर्पण को प्रमुख आधार माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि रुद्रपुर और उत्तराखंड की सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विविधता और युवा प्रतिभाओं को मंच देने का सशक्त माध्यम बनेगा।
के. सी. चंदोला ने कहा कि इस ऐतिहासिक आयोजन में पर्वतीय समाज, पंजाबी समाज, बंगाली समाज, पूर्वांचल समाज सहित सभी वर्गों के लोग सक्रिय भागीदारी करेंगे। महोत्सव में मुंबई, दिल्ली एनसीआर, लखनऊ, बरेली, देहरादून और उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कलाकार, गायक, सामाजिक कार्यकर्ता और दर्शक शामिल होंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से स्थानीय और उभरते हुए कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने का अवसर मिलेगा, जिससे उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को एक नई दिशा प्राप्त होगी। के. सी. चंदोला का मानना है कि “उत्तराखंड रुद्रपुर महोत्सव” आने वाले वर्षों में प्रदेश का सबसे प्रतिष्ठित सांस्कृतिक महोत्सव बनेगा।
शहर के सामाजिक और व्यापारिक वर्ग का भी मानना है कि के. सी. चंदोला की दूरदर्शिता, संगठन क्षमता और समाज के प्रति समर्पण के कारण यह कार्यक्रम न केवल सफल होगा, बल्कि रुद्रपुर के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगा।
स्पष्ट है कि उत्तराखंड रुद्रपुर महोत्सव को भव्य आकार देने और उसे ऐतिहासिक बनाने में चंदोला होम्योपैथिक के एमडी के. सी. चंदोला की भूमिका केंद्रीय स्तंभ के रूप में उभरकर सामने आ रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.