Breaking News

कच्ची शराब पर एसएसपी अजय गणपति का बड़ा एक्शन: 401 लीटर जब्त, 6 भट्ठियां जमींदोज

Share

कच्ची शराब पर एसएसपी अजय गणपति का बड़ा एक्शन: 401 लीटर जब्त, 6 भट्ठियां जमींदोज
रुद्रपुर: जनपद ऊधमसिंहनगर में अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एक सप्ताह के अभियान के तहत 1 मार्च को विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 401 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। साथ ही 6 अवैध भट्ठियों को नष्ट करते हुए 27 हजार लीटर से अधिक लहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
एसएसपी ने समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर पूर्ण अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। इसके तहत पुलिस टीमों ने सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए कुल 20 अभियोग पंजीकृत किए और 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान दो वाहन भी जब्त किए गए।
थाना-वार कार्रवाई
कोतवाली कुंडा में 1 अभियोग दर्ज कर 20 लीटर शराब बरामद की गई।
कोतवाली काशीपुर में 2 अभियोग दर्ज कर 33 लीटर शराब जब्त की गई।
कोतवाली बाजपुर में 21 लीटर शराब बरामद कर 4 भट्ठियां ध्वस्त की गईं तथा 17 हजार लीटर लहन नष्ट किया गया।
कोतवाली गदरपुर में 80 लीटर शराब बरामद कर 2 भट्ठियां तोड़ी गईं और 10 हजार लीटर लहन नष्ट किया गया।
थाना दिनेशपुर में 10 लीटर शराब के साथ 1 आरोपी पकड़ा गया।
कोतवाली पंतनगर में 22 लीटर, ट्रांजिट कैंप में 28 लीटर शराब बरामद की गई।
कोतवाली किच्छा में 66 लीटर शराब और 1 वाहन जब्त किया गया।
कोतवाली सितारगंज में 45 लीटर शराब व 1 वाहन बरामद हुआ।
कोतवाली नानकमत्ता में 55 लीटर और खटीमा में 21 लीटर शराब बरामद की गई।
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और शराब माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Share
error: Content is protected !!