Breaking News

स्कूल में छात्रा से मारपीट : चौकी पहुंचा मामला, प्रधानाचार्य बोले कन्फ्यूजन, परिजन बोले- घर आकर मांगी माफी.…..

स्कूल में छात्रा से मारपीट : चौकी पहुंचा मामला, प्रधानाचार्य बोले ‘कन्फ्यूजन’, परिजन बोले- घर आकर मांगी माफी.…..

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा ) रुद्रपुर:रुद्रपुर के सुपर इंटर कॉलेज, खेड़ा में दूसरी कक्षा की छात्रा के साथ कथित मारपीट का मामला अब नया मोड़ लेता दिखाई दे रहा है। छात्रा के अभिभावकों की शिकायत के बाद मामले को लेकर स्कूल प्रशासन और परिजनों के अलग-अलग दावे सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार, छात्रा के होमवर्क में गलत उत्तरों पर भी सही का निशान लगाए जाने की शिकायत लेकर अभिभावक स्कूल पहुंचे थे। प्रधानाचार्य ने उस समय कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसके बाद छात्रा के घर पहुंचने पर परिजनों ने आरोप लगाया कि स्कूल में उसके साथ मारपीट की गई। इस मामले में जब स्कूल के प्रधानाचार्य से बात की गई तो उन्होंने मारपीट की घटना को “कन्फ्यूजन” बताते हुए आरोपों से इनकार किया और मामले को गलतफहमी बताया। वहीं छात्रा के परिजन ललित कुमार ने दावा किया कि छात्रा के साथ मारपीट हुई थी। उनका कहना है कि बाद में प्रधानाचार्य स्वयं उनके घर पहुंचे, अपनी गलती स्वीकार की और माफी भी मांगी। मामले की शिकायत रम्पुरा चौकी में दी गई है। अब पुलिस की जांच और विद्यालय प्रशासन के आधिकारिक पक्ष के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.