Breaking News

उत्तराखंड भू-कानून: रुद्रपुर में करोड़ों की जमीन का खेल…..? एक ही व्यक्ति से जुड़े नए दस्तावेज़ सामने,जांच के बीच बढ़ाए सवाल

उत्तराखंड भू-कानून: रुद्रपुर में करोड़ों की जमीन का खेल…..? एक ही व्यक्ति से जुड़े नए दस्तावेज़ सामने,जांच के बीच बढ़ाए सवाल

खबरीलाल खोज (मनीश बावा ) रुद्रपुर। भू-कानून से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले में कुछ दिन पहले शिकायत के बाद प्रशासन की जांच अभी जारी है। इसी बीच उसी व्यक्ति से जुड़ा एक और मामला सामने आने से पूरे प्रकरण पर नए सवाल खड़े हो गए हैं। प्राप्त दस्तावेजों और उपलब्ध जानकारी के आधार पर यह आशंका व्यक्त की जा रही है ,और तो और परिवार के सदस्य के नाम से लाखों-करोड़ों रुपये मूल्य की भूमि की खरीद-फरोख्त में कथित रूप से गलत दस्तावेजों या तथ्यों के आधार पर नियमों का उल्लंघन किया गया हो सकता है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि संबंधित जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। यदि जांच में दस्तावेजों में अनियमितता या फर्जीवाड़े की पुष्टि होती है, तो यह मामला न केवल भू-कानून के उल्लंघन का बल्कि प्रशासनिक निगरानी पर भी गंभीर सवाल खड़ा कर सकता है। अब देखना यह होगा कि जांच पूरी होने के बाद प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है। यदि कथित अनियमितताएं सिद्ध होती हैं, तो लाखों-करोड़ों रुपये की भूमि खरीद-फरोख्त से जुड़े इस प्रकरण में जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की उम्मीद की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.