Breaking News

रुद्रपुर के प्राचीन अटरिया माता मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, मंदिर सचिव अरविंद शर्मा बोले – “भक्तों की आस्था इस मंदिर से गहराई से जुड़ी है”

रुद्रपुर के प्राचीन अटरिया माता मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़,
मंदिर सचिव अरविंद शर्मा बोले – “भक्तों की आस्था इस मंदिर से गहराई से जुड़ी है”

(ख़बरीलाल ख़ोज ) रुद्रपुर : शारदीय नवरात्रि के अवसर पर रुद्रपुर स्थित प्राचीन अटरिया माता मंदिर एक बार फिर श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हो गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। माता रानी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए दूर-दराज़ से श्रद्धालु यहाँ पहुंचे।

मंदिर प्रांगण को इस पावन पर्व पर आकर्षक ढंग से सजाया गया है। चारों ओर रंग-बिरंगी लाइटें, फूलों की सजावट और धार्मिक संगीत ने भक्तों के मन को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धालुओं ने माता को चुनरी, नारियल, फल और मिठाइयाँ अर्पित कीं।

मंदिर के सचिव अरविंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया,
“हर वर्ष नवरात्रि में यहाँ हजारों की संख्या में भक्त जुटते हैं। लोगों की इस मंदिर से गहरी आस्था जुड़ी है। माता अटरिया के दरबार में सच्चे मन से माँगी गई मुरादें जरूर पूरी होती हैं।”

श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। मंदिर समिति और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, पेयजल और सफाई जैसी सुविधाओं का ध्यान रखा।

इस अवसर पर स्थानीय लोग, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी बड़ी श्रद्धा से माता के जयकारे लगाते नजर आए

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.