Breaking News

दिशा पाटनी के आवास पर फायरिंग के मुख्य आरोपित दो शूटर एनकाउंटर में ढेर

दिशा पाटनी के आवास पर फायरिंग के मुख्य आरोपित दो शूटर एनकाउंटर में ढेर

गाजियाबाद/सोनीपत: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के आवास पर गोलीबारी करने वाले मुख्य शूटरों को बुधवार देर रात एक संयुक्त ऑपरेशन में मार गिराया गया। हरियाणा की सोनीपत एसटीएफ और उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम ने गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी इलाके में दोनों आरोपियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

मारे गए दोनों शूटरों की पहचान रविंद्र (निवासी रोहतक) और अरुण (निवासी सोनीपत) के रूप में हुई है। यह ऑपरेशन सोनीपत एसटीएफ यूनिट के इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में चलाया गया था।

सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपित दिशा पाटनी के घर पर हुई गोलीबारी की घटना में सीधे तौर पर शामिल थे। एनकाउंटर के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच भारी गोलीबारी हुई, जिसमें दोनों शूटर मारे गए।

पुलिस को शक है कि इस घटना के पीछे कोई बड़ा आपराधिक गिरोह सक्रिय है। इसी कारण, सोनीपत एसटीएफ और यूपी पुलिस मिलकर मामले की गहनता से जांच कर रही हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एनकाउंटर स्थल से हथियार बरामद किए गए हैं और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.