Breaking News

जिस पर किसान की मौत का आरोप, वही बना जज…,SSP पर कांग्रेस का सीधा वार, आत्महत्या का वीडियो उठा रहा बड़ा सवाल: SSP पर चुप्पी क्यों….?

Share

जिस पर किसान की मौत का आरोप, वही बना जज…?,SSP पर कांग्रेस का सीधा वार
आत्महत्या का वीडियो उठा रहा बड़ा सवाल: SSP पर चुप्पी क्यों….?

ख़बरीलाल ख़ोज,रुद्रपुर:
ऊधमसिंहनगर जनपद के काशीपुर क्षेत्र में किसान सुखबंत सिंह की आत्महत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। यह मामला इसलिए भी बेहद गंभीर है क्योंकि आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में मृतक ने चौकी स्तर से लेकर सीधे एसएसपी तक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अब इस मामले में विपक्ष खुलकर सरकार और पुलिस सिस्टम पर हमलावर हो गया है।
मंगलवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित कई विधायक और संगठन पदाधिकारी काशीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक किसान के परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद रुद्रपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर सीधा हमला बोला।
प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, “यह कैसी विडंबना है कि जिस भ्रष्ट सिस्टम की वजह से किसान सुखबंत को आत्महत्या करनी पड़ी, उसी सिस्टम के आरोपी आज जांच और कार्रवाई का ढोंग कर रहे हैं।”
उन्होंने आरोप लगाया कि एसएसपी मणिकांत मिश्रा, जिनका नाम मृतक ने आत्महत्या से पहले वीडियो में लिया, वही आज थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों को निलंबित कर रहे हैं और एसआईटी गठित कर रहे हैं।
कांग्रेस ने सवाल उठाया कि जब मृतक ने वीडियो में साफ तौर पर एसएसपी पर आरोप लगाए हैं और यहां तक कहा है कि मरने के बाद उनकी अस्थियां उन्हीं पुलिस कर्मियों को दी जाएं, तो फिर सबसे पहले जांच के घेरे में एसएसपी क्यों नहीं हैं?
गणेश गोदियाल ने दावा किया कि मृतक के पिता ने उन्हें बताया कि करोड़ों रुपये की ठगी से जुड़े मामले में चौकी स्तर पर समझौता होने वाला था, लेकिन बड़े अधिकारियों के हस्तक्षेप से मामला उलझ गया और किसान पर दबाव बढ़ता गया।
उन्होंने आईटीआई थानाध्यक्ष कुंदन रौतेला को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि वह एसएसपी मणिकांत मिश्रा के “विश्वस्त मोहरे” हैं। बागेश्वर में उनके खिलाफ पहले भी आरोप लगे थे और जांच के बाद निलंबन हुआ, लेकिन ऊधमसिंहनगर में एसएसपी के आते ही उन्हें एक “मलाईदार थाने” की कमान सौंप दी गई।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने साफ शब्दों में मांग की कि
👉सबसे पहले एसएसपी मणिकांत मिश्रा को निलंबित किया जाए
👉एसएसपी सहित सभी संबंधित पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज हो
👉मामले की सीबीआई जांच कराई जाए
उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार की मशीनरी पर भरोसा नहीं है।
यदि 15 जनवरी तक एसएसपी को हटाकर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, तो कांग्रेस डीजीपी कार्यालय का घेराव करेगी।


Share
error: Content is protected !!