Breaking News

परिवहन विभाग का काशीपुर-बाजपुर-जसपुर में चेकिंग अभियान, 75 वाहनों के चालान, 18 सीज

Share

परिवहन विभाग का काशीपुर-बाजपुर-जसपुर में सघन चेकिंग अभियान, 75 वाहनों के चालान, 18 सीज
काशीपुर/बाजपुर/जसपुर : जिला अधिकारी महोदय एवं संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा), हल्द्वानी संभाग के निर्देशानुसार परिवहन विभाग की टीमों द्वारा काशीपुर, बाजपुर और जसपुर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
दिनांक 17/02/2026 को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) काशीपुर के नेतृत्व में सचल दल काशीपुर, जसपुर और इंटरसेप्टर संयुक्त टीमों ने क्षेत्र में मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की। अभियान के दौरान ओवरलोडिंग, बिना फिटनेस, बिना टैक्स तथा अन्य वैध प्रपत्रों के अभाव में संचालित वाहनों पर प्रवर्तन कार्रवाई की गई।
व्यापक चेकिंग के दौरान कुल 75 वाहनों के चालान किए गए, जबकि गंभीर अनियमितताओं पाए जाने पर 18 वाहनों को सीज किया गया।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) काशीपुर संदीप वर्मा ने बताया कि भारवाहनों में ओवरलोडिंग तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं बिना वैध दस्तावेजों के संचालित वाहनों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान परिवहन कर अधिकारी नंदन आर्य, अनिल कुमार, सचिन, प्रमोद कर्नाटक सहित विभागीय टीम मौजूद रही।


Share
error: Content is protected !!