Breaking News

रुद्रपुर में खुशी की लहर: मानसिंह श्रीवास्तव बने भारतीय जनता पार्टी ओबीसी जिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य, समर्थकों ने दी शुभकामनाएं

Share

रुद्रपुर में खुशी की लहर: मानसिंह श्रीवास्तव बने भारतीय जनता पार्टी ओबीसी जिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य, समर्थकों ने दी शुभकामनाएं

ख़बरीलाल खोज(मनीश बावा ) रुद्रपुर: मानसिंह श्रीवास्तव को भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी जिला मोर्चा की कार्यकारिणी का सदस्य बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। विभिन्न क्षेत्रों से पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शुभचिंतक उनके आवास व कार्यालय पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं देते रहे।
नव नियुक्त कार्यकारिणी सदस्य मानसिंह श्रीवास्तव ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसके लिए सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से निर्वहन करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ओबीसी वर्ग के हितों की रक्षा और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए वह निरंतर कार्य करते रहेंगे।
उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि रस्तोगी, विधायक शिव अरोड़ा,महापौर विकास शर्मा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिला मंत्री अजय मौर्या सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में वह संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि मानसिंह श्रीवास्तव के अनुभव और सक्रियता से ओबीसी मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी तथा संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान होगी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी नियुक्ति से ओबीसी समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
गौरतलब है कि भाजपा का ओबीसी मोर्चा समाज के पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। ऐसे में संगठन में सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपना पार्टी की संगठनात्मक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।


Share
error: Content is protected !!