Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चमोली के लिए हुए रवाना जनता से की मुलाकात, समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

Share

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चमोली के लिए हुए रवाना
जनता से की मुलाकात, समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

(ख़बरीलाल ख़ोज) खटीमा : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार प्रातः अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत खटीमा से चमोली के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने निजी आवास नगला तराई और लोहियाहेड स्थित हेलीपैड पर आम जनता से भेंट की।

जनता से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर, शंकर कोरंगा, फरजाना बेगम, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, जिला महामंत्री रमेश चंद्र जोशी, भवानी भंडारी, सतीश भट्ट, जीवन धामी, किशन किन्ना, अमरजीत सिंह, रविंद्र राणा, जी.बी. पंत कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, एडीएम कस्तूभ मिश्रा, एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे


Share
error: Content is protected !!