Breaking News

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, गदरपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाई

Share

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, गदरपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाई

ऊधमसिंह नगर:  पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गदरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 मार्च 2026 को एक वादी द्वारा कोतवाली गदरपुर में तहरीर देकर बताया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री को रफी उर्फ कलुवा निवासी वार्ड नंबर-10 गदरपुर ने अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल FIR संख्या 96/2026 धारा 65(1) बीएनएस तथा 5(ठ)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।
मामले की विवेचना उपनिरीक्षक पूनम रावत द्वारा की जा रही थी। वहीं एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सख्त अभियान चलाया गया। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बाजपुर के पर्यवेक्षण में टीमों ने लगातार दबिश दी।
पुलिस टीम को 28 मार्च 2026 को बड़ी सफलता हाथ लगी, जब आरोपी रफी पुत्र फिदा हुसैन को रतनपुरी स्थित रामसिंह गुम्बर स्मृति द्वार के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और उस पर एक अन्य समान प्रकृति का मामला भी दर्ज है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी:
प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह मेहरा, कांस्टेबल दिनेश सिंह रावत और होमगार्ड दीपक शर्मा ने कार्रवाई को अंजाम दिया।


Share
error: Content is protected !!