Breaking News

विजिलेंस ने अधिकारियों कर्मचारियों को भ्रष्टाचार में लिप्त न रहने किया जागरूक, भ्रष्टाचार में लिप्त पाये जाने पर सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी

मनीश बावा (ख़बरीलाल ख़ोज ) रूद्रपुर: सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर नैनीताल हल्द्वानी के डिप्टी एसपी अनिल मनराल द्वारा विकास भवन सभागार में विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भ्रष्टाचार में लिप्त न रहने एवं जनमानस के कार्यों को पारदर्शी तरीके से सही समय पर करने आदि के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं निदेशक सतर्कता डॉक्टर श्री वी मुरुगेशन के निर्देशों के तहत जागरूक किया गया।

सभी अधिकारी कर्मचारियों को हिदायत दी गई की ऐसे व्यक्ति जो सरकारी कामों को रिश्वत लेकर कर रहे हैं वह विजिलेंस की रडार पर हैं और उनके खिलाफ गोपनीय रूप से सूचना एकत्र करने की कार्रवाई की जा रही है। जो भी अधिकारी व कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जायेगा उसके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।यह भी बताया गया कि कुछ अधिकारी कर्मचारियों द्वारा प्राइवेट व्यक्तियों के माध्यम से भ्रष्टाचार किया जा रहा है जिनके संबंध में गोपनीय रूप से जांच की कार्रवाई की जा रही है और अति शीघ्र इसके परिणाम प्राप्त होंगे। वर्तमान में काफी बड़े लेवल के अधिकारियों को विजिलेंस विभाग द्वारा ट्रैप किया गया है। कार्यक्रम में डीडीओ उधम सिंह नगर एवं अन्य विभागों के नोडल अधिकारी, विभागों के मुख्य सतर्कता अधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित रहे ,बैठक में जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, निरीक्षक विजिलंेस कैलाश जोशी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जमील, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी नंदनी तोमर, जिला पंचायतराज अधिकारी महेश कुमार सहित विकास भवन के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.