Breaking News

होटल की दूसरी मंजिल से लगाई छंलाग मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

(खबरीलाल खोज)  रुद्रपुर :रुद्रपुर के काशीपुर रोड होटल गंगेज में एक युवक ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर चौकी प्रभारी होशियार सिंह मय पुलिस फोर्स के साथ पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान 39 वर्षीय अरुण मलिक पुत्र ब्रह्मपाल निवासी फेस वन, कौशल्या, गंगापुर रोड, रुद्रपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक अरुण पेशे से ठेकेदार बताया जा रहा है। वर्तमान में अपने पिता के साथ रह रहा था। पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे अरुण ने होटल गंगेज में एक कमरा बुक किया था, जो होटल मैनेजर ने उसे दूसरी मंजिल पर दिया गया। रात लगभग 12 बजे उसने कमरे खिड़की के शीशा तोड़कर छलांग लगा दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। होटल कर्मचारियों के अनुसार अरुण इससे पहले भी कई बार होटल में आ चुका था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक के नशे में होने की बात सामने नहीं आई है। पूरे मामले की जांच आदर्श कॉलोनी चौकी पुलिस कर रही है। चौकी प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। जांच की जा रही है। मृतक के बच्चे साथ नहीं रहते हैं।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.