Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे कॉर्बेट नेशनल पार्क पौधारोपण कर एक पेड़ मां के नाम

(खबरीलाल खोज) रामनगर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्बेट नेशनल पार्क  में जंगल सफारी के दौरान वन्यजीवन की अद्भुत और रोमांचकारी झलक का आनंद लिया। जैव विविधता के बीच यह अनुभव प्रकृति की अनमोल विरासत से जुड़ने का अवसर बना।

हमारी सरकार के निरंतर प्रयासों से आज राज्य में जंगल सफारी पर्यटन को एक नई पहचान मिली है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखण्ड आ रहे हैं, जिससे न केवल राज्य की पर्यटन अर्थव्यवस्था को बल मिला है, बल्कि लोगों के लिए भी आजीविका और स्वरोजगार के नए द्वार खुल रहे हैं।

Advertisement

इस अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वन विभाग की टीम, स्थानीय समुदाय और पर्यावरण प्रेमियों के सहयोग से 1000 से अधिक पेड़ों का सामूहिक रोपण किया गया। यह केवल एक पेड़ लगाने की क्रिया नहीं बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान का भावपूर्ण प्रतीक है। साथ ही वन विभाग की टीम से भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की, जो वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.