Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर खटीमा में जला ‘आशीर्वाद का दीया’ कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री धामी की माता जी के साथ दीया जलाकर पीएम मोदी के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर खटीमा में जला ‘आशीर्वाद का दीया’

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री धामी की माता जी के साथ दीया जलाकर पीएम मोदी के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

खटीमा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर खटीमा स्थित मुख्यमंत्री आवास में आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सहभागिता की। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की माता जी के साथ दीया जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

1001966171.jpg

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आज विभिन्न क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश के 140 करोड़ नागरिकों का स्नेह और आशीर्वाद प्रधानमंत्री के साथ है।

कैड़ा ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और जनसमर्थन से ‘विकसित भारत’ का संकल्प निश्चित रूप से साकार होगा।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने भाग लिया। सभी ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.