Breaking News

रुद्रपुर: पूर्व विधायक राजेश शुक्ला व मेयर विकास शर्मा ने संजय कॉलोनी व मस्जिद कॉलोनी निवासियों के विस्थापन को लेकर जिलाधिकारी से की मुलाकात

रुद्रपुर: पूर्व विधायक राजेश शुक्ला व मेयर विकास शर्मा ने संजय कॉलोनी व मस्जिद कॉलोनी निवासियों के विस्थापन को लेकर जिलाधिकारी से की मुलाकात

 

रुद्रपुर — पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के चलते संजय कॉलोनी एवं मस्जिद कॉलोनी के संभावित विस्थापन को लेकर आज पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और रुद्रपुर के मेयर विकास शर्मा, नगला नगर पालिकाध्यक्ष सचिन शुक्ला ने जिलाधिकारी नितिन भदोरिया से मुलाकात की। इस दौरान कॉलोनियों में रहने वाले सैकड़ों स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे।

पूर्व विधायक शुक्ला ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि दोनों कॉलोनियों के निवासी पिछले 50–60 वर्षों से अपने परिवारों के साथ स्थायी रूप से वहां निवास कर रहे हैं। हाल ही में एयरपोर्ट विस्तार परियोजना के अंतर्गत प्रशासन द्वारा इन क्षेत्रों में भूमि मापन की कार्रवाई की जा रही है, जिससे स्थानीय निवासियों में बेघर होने की आशंका और भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि यदि उक्त कॉलोनियों को विस्तारीकरण परियोजना के अंतर्गत हटाया जाना आवश्यक हो, तो प्रभावित परिवारों के लिए विस्थापन एवं पुनर्वास की समुचित व्यवस्था पहले सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। पूर्व विधायक ने कहा कि सरकार की विकास योजनाएं आमजन के जीवन को बेहतर बनाने के लिए होती हैं, न कि उन्हें संकट में डालने के लिए। उन्होंने कहा कि बिना पुनर्वास के किसी भी परिवार को उजाड़ना मानवता के खिलाफ होगा।

मेयर विकास शर्मा ने भी प्रशासन से अपील की कि प्रत्येक प्रभावित परिवार के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इस पर जिलाधिकारी नितिन भदोरिया ने आश्वासन दिया कि संबंधित विषय को शासन स्तर पर अवगत कराया जाएगा और प्रभावित नागरिकों के हितों की रक्षा करते हुए नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

घेराव करने वालों में अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र बाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण मयंक तिवारी, धनुज यादव, मोनू गुप्ता, तहूर अहमद, रामचंद्र, विश्वनाथ, हरेंद्र यादव, रामाशंकर यादव, दानिश मलिक, संदीप वर्मा, गोरख प्रसाद, फिरोज अहमद, रियाजुद्दीन, गजेंद्र सिंह, मोहम्मद इफ्तहार, मोहिद्दीन, हिमांशु, आशीष, दानिश अहमद, दीपक, विनोद कुमार, कमल कुमार, सुनील, हरिओम, अंशु, साधना, गुलशन, सुधा, किरण समेत सैकड़ो लोगों उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.