Breaking News

पुलिस ने प्रतिबंधित कैप्सूल और मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

पुलिस ने प्रतिबंधित कैप्सूल और मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

काशीपुर। चैकिंग के दौरान एक युवक को 480 प्रतिबंधित कैप्सूल और मोटरसाइकिल के साथ कोतवाली पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक वृहस्पतिवार रात रेलवे फाटक, टांडा उज्जैन-खड़कपुर देवीपुरा रोड पर चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने मौहम्मद शाकिब अंसारी पुत्र मौहम्मद शरीफ अंसारी निवासी मौहल्ला थानासाबिक, काशीपुर को पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से 480 प्रतिबंधित कैप्सूल (Paracetamol Dicyclomine Hydrochloride & Tramadol Hydrochloride) तथा एक स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शाकिब के खिलाफ धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की पड़ताल कर रही है। पुलिस टीम में हरेन्द्र चौधरी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर, उपनिरीक्षक सुनील सुतेड़ी, उपनिरीक्षक कौशल भाकुनी, कांस्टेबल सुभाष कुमार, प्रेम सिंह कनवाल व सचिन चौधरी थे।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.