Breaking News

शिक्षिका अनु पपनै को शिक्षक दिवस पर विशेष प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया

शिक्षिका अनु पपनै को शिक्षक दिवस पर विशेष प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया

अल्मोड़ा। राजकीय प्राथमिक विद्यालय टूनाकोट बजीना, जनपद-अल्मोड़ा की शिक्षिका श्रीमती अनु पपनै को शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें “शैक्षिक नवाचार संवाद” उत्तराखंड के बैनर तले प्राथमिक शिक्षा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।

कार्यक्रम के तहत श्रीमती अनु पपनै द्वारा विद्यार्थियों को “दैनिक शैक्षिक सामग्री” जैसे आनंदम, दैनिक श्यामपट्ट, योगासन, सामान्य ज्ञान, प्रेरक प्रसंग, विचार प्रवाह, काव्यधारा तथा निपुण भारत कार्यक्रम के अंतर्गत FLN को सरल बनाने में सहयोग दिया गया।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक शंकर सिंह अधिकारी और एससीईआरटी उत्तराखंड के सहायक निदेशक डॉ. के. एन. बिजल्वाण ने उनके कार्यों की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों के शैक्षिक नवाचार और प्रयासों को सम्मानित कर उन्हें शिक्षा जगत में नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान की जाती है।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.