Breaking News

20 सितम्बर को बंगाली समाज का जोरदार प्रदर्शन, रुद्रपुर में हुई अहम बैठक

20 सितम्बर को बंगाली समाज का जोरदार प्रदर्शन, रुद्रपुर में हुई अहम बैठक

 

 

 

 

रुद्रपुर। बंगाली समाज अपनी मूलभूत मांगों को लेकर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में है। इसी कड़ी में शुक्रवार को रुद्रपुर सिटी क्लब में बंगाली कल्याण समिति की ओर से एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मानस बैरागी और एडवोकेट संजय ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में शक्तिफार्म नगर पालिका अध्यक्ष सुमित मंडल मौजूद रहे।

 

 

 

 

बैठक का मुख्य एजेंडा 20 सितम्बर को होने वाले धरना-प्रदर्शन की तैयारी रहा। इस दौरान समाज की एकता, युवाओं की भूमिका और संगठन की मजबूती पर विस्तृत चर्चा की गई।

 

 

 

 

सुमित मंडल ने कहा कि अब समय आ गया है जब समाज की आवाज को शासन-प्रशासन तक जोरदार ढंग से पहुंचाया जाए। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और नेतृत्व की जिम्मेदारी उठाने का आह्वान किया।

 

 

 

 

महानगर अध्यक्ष मानस बैरागी ने कहा कि “20 सितम्बर का धरना बंगाली समाज के लिए निर्णायक साबित होगा। हमारी पांच प्रमुख मांगें लंबे समय से अधूरी हैं। इस बार आंदोलन को किसी भी हाल में कमजोर नहीं पड़ने दिया जाएगा।”

 

 

 

 

बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

 

 

 

 

बैठक में बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें संगठन मंत्री भास्कर मंडल, विकास राय, प्रकाश अधिकारी, प्रीतम गाईन, सौरभ मंडल, राखाल जी, विष्णु शील, अभिजीत हालदार, अभिषेक राय, विकास विश्वास, गौतम घरामी, नंदू वर्मन, सुब्रत विश्वास, विक्की राय, रंजीत मंडल समेत कई गणमान्य लोग शामिल थे।

 

 

 

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.