Breaking News

नकल माफिया पर स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का बड़ा प्रहार, हाकम सिंह और सहयोगी गिरफ्तार

नकल माफिया पर स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का बड़ा प्रहार, हाकम सिंह और सहयोगी गिरफ्तार

देहरादून — उत्तराखण्ड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और देहरादून पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकल माफिया हाकम सिंह और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। दोनों पर उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की प्रतियोगी परीक्षाओं में पास कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अभ्यर्थियों को ₹12 से ₹15 लाख तक की मांग कर रहे थे। अभ्यर्थियों से कहा जाता था कि यदि वे परीक्षा में सफल हो जाते हैं तो तयशुदा रकम वसूली जाएगी, और यदि असफल होते हैं, तो अगली परीक्षा में ‘एडजस्ट’ कर दिया जाएगा। इस तरह, आरोपी एक सुव्यवस्थित साजिश के तहत बेरोजगार युवाओं की मेहनत और भविष्य से खिलवाड़ कर रहे थे।

उत्तराखण्ड पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई के पीछे गुप्त सूचनाओं और तकनीकी निगरानी का बड़ा योगदान रहा। STF लंबे समय से इस गिरोह पर नजर रख रही थी और जैसे ही पर्याप्त साक्ष्य जुटे, तत्काल गिरफ्तारी की गई।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.