Breaking News

पथराव और फायरिंग के आरोपी दो युवक तमंचे सहित गिरफ्तार 

रुद्रपुर में पथराव और फायरिंग के आरोपी दो युवक तमंचे सहित गिरफ्तार

रुद्रपुर:  रम्पुरा क्षेत्र में हाल ही में वायरल हुई पथराव और फायरिंग की घटना में शामिल दो युवकों को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तमंचे सहित दबोच लिया।

Advertisement

उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान इंदिरा चौक के पास मुखबिर से सूचना मिली कि फायरिंग वीडियो में दिखा युवक अनिकेत गुप्ता उर्फ ओमू गिल रिजॉर्ट के पीछे मौजूद है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया और उसके पास से एक तमंचा 315 बोर बरामद किया।

पूछताछ में आरोपी ने तरुण कोली का नाम बताया, जिसके पास भी अवैध हथियार होने की जानकारी दी। पुलिस ने ओमू के खिलाफ धारा 3/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया।

दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने ब्लॉक रोड के पास से अनिल कोली को भी गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से नाजायज तमंचा 315 बोर बरामद हुआ। आरोपी ने कबूल किया कि इसी तमंचे से उसने रम्पुरा झगड़े के दौरान फायरिंग की थी।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.