Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा पहुंचे, जनता से की मुलाकात,समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा पहुंचे, जनता से की मुलाकात,समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

खटीमा: अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा पहुंचे। लोहियाहेड स्थित हेलीपैड पर पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और आमजन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा पहुंचे, जनता से की मुलाकात,समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

Advertisement

मुख्यमंत्री धामी ने हेलीपैड पर जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, वीसी पंतनगर विश्वविद्यालय डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.