Breaking News

नैनीताल : नवनियुक्त एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाला कार्यभार, बोले— महिला सुरक्षा व अपराध नियंत्रण सर्वोच्च प्राथमिकता

नैनीताल : नवनियुक्त एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाला कार्यभार, बोले— महिला सुरक्षा व अपराध नियंत्रण सर्वोच्च प्राथमिकता

नैनीताल: जनपद नैनीताल के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पुलिस कार्यालय का भ्रमण कर विभागीय कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इसके उपरांत एसएसपी ने जिलाधिकारी से शिष्टाचार भेंट की। वहीं मीडिया से रूबरू होकर उन्होंने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

पत्रकारों से बातचीत में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा कि “जनता के हित में कार्य करना ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिला सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।” उन्होंने कहा कि नैनीताल में नशे का नेटवर्क तोड़ने और नशा तस्करों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। ड्रग्स के खिलाफ अभियान और भी तेज रफ्तार से चलेगा।

उन्होंने बताया कि जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। बढ़ते सड़क हादसे और ट्रैफिक जाम को रोकना भी पुलिस की बड़ी चुनौती है, जिस पर जल्द ही कारगर रणनीति लागू की जाएगी।

एसएसपी ने कहा कि साईबर अपराध आज समाज के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। साईबर ठगों के खिलाफ सघन कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में डिजिटल सुरक्षा का भाव विकसित किया जाएगा ताकि साइबर अपराधियों के मंसूबों पर रोक लग सके।

उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा— “पुलिस का लक्ष्य केवल अपराध नियंत्रण नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाना है। नैनीताल पुलिस हर स्तर पर तत्पर और प्रभावी रूप से कार्य करेगी।”

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.