Breaking News

महुआखेड़ागंज में रबर यार्ड में भीषण आग, फायर टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा

महुआखेड़ागंज में रबर यार्ड में भीषण आग, फायर टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा

काशीपुर: महुआखेड़ागंज फेस-2 स्थित पिपलिया सेग इंडस्ट्रीज के रोटरी यार्ड में शनिवार तड़के अचानक भीषण आग लग गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी ऊँची थीं कि आसमान तक धुएँ का गुबार छा गया।

घटना की सूचना सुबह करीब 6:40 बजे पीएफटी के माध्यम से फायर स्टेशन को मिली। सूचना मिलते ही फायर यूनिट की दो गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना की गईं। लीडिंग फायरमैन चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम जब घटनास्थल पहुँची तो पाया कि यार्ड में रखे रबर के कट्टों में आग भयंकर रूप से धधक रही थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर कर्मियों ने मोटर फायर इंजन से दो होज लाइनें बिछाकर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक प्रयासों से आग की तीव्रता कुछ कम हुई, लेकिन पानी समाप्त होने पर दूसरा फायर टेंडर जोड़ा गया। लगातार पंपिंग और करीब घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फायर यूनिट की टीम में लीडिंग फायरमैन श्रीमानंद व बिजेंद्र सिंह, चालक सुमित पवार व सोमबीर पवार, फायरमैन प्रकाश चंद, अर्जुन सिंह, भुवन कुमार, नीतू नाथ, पंकज कुमार, महिला फायरमैन भावना, राधिका, सीता, ज्योति और नमिता शामिल रहे।

फायर कर्मियों की तत्परता, टीमवर्क और साहस से बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने भी फायर टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.