Breaking News

राज्य आंदोलनकारियों का होगा सम्मान, जिलाधिकारी ने दी तैयारियों की जिम्मेदारी

Share

राज्य आंदोलनकारियों का होगा सम्मान, जिलाधिकारी ने दी तैयारियों की जिम्मेदारी

रुद्रपुर : राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर 8 नवम्बर (शनिवार) को जनपद की सभी तहसीलों में राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे।

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बैठक लेते हुए कहा कि समारोह के दौरान राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा राज्य आंदोलनकारियों को पुष्पमाला व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।

डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों को कार्यक्रमों के सुव्यवस्थित संचालन के निर्देश दिए। रुद्रपुर तहसील का मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में प्रातः 10:30 बजे से आयोजित होगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय और जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल सहित सभी उपजिलाधिकारी व तहसीलदार वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।


Share
error: Content is protected !!