Breaking News

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ का पलटवार: शुक्ला के ‘आईना’ दिखाने पर सोशल मीडिया से दिया करारा जवाब

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ का पलटवार: शुक्ला के ‘आईना’ दिखाने पर सोशल मीडिया से दिया करारा जवाब

ख़बरीलाल खोज ( मनीश बावा) किच्छा: राजनीतिक बयानबाज़ी के बीच किच्छा की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। आज पूर्व विधायक राजेश शुक्ला द्वारा प्रेसवार्ता में विधायक तिलक राज बेहड़ को ‘आईना’ दिखाने की टिप्पणी पर बेहड़ ने सोशल मीडिया के ज़रिये तीखा पलटवार किया।
विधायक बेहड़ ने अपने संदेश में लिखा—
“माननीय शुक्ला जी, आज आपने जो प्रतिक्रिया व्यक्त की, उसके लिए धन्यवाद। आप एक अनुभवी और विद्वान राजनीतिज्ञ हैं। जो आईना आज आपने मुझे दिखाया है, उसी आईने में समय-समय पर स्वयं को भी देखने का अवसर लेते रहिए।”
राजनीतिक जवाब को सीधा-सीधा जवाबदेही और नैतिकता पर तीखा कटाक्ष माना जा रहा है। कि बेहड़ का यह जवाब शांत भाषा में दिया गया, लेकिन संदेश बेहद धारदार है।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, हालिया विवाद के बाद दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग और तेज़ होने की संभावना है। क्षेत्र की राजनीति में यह टकराव आने वाले दिनों में और गरमा सकता है।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.