Breaking News

बसंत पंचमी पर अटरिया मंदिर की भव्य ध्वज यात्रा,रुद्रपुर में गूंजे जयकारे

बसंत पंचमी पर अटरिया मंदिर की भव्य ध्वज यात्रा,रुद्रपुर में गूंजे जयकारे

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा) रुद्रपुर: अटरिया वैष्णो धर्म सभा (रजि.) ने बसंत पंचमी पर नगरवासियों के लिए ध्वज यात्रा का आयोजन किया। रम्पुरा अटरिया मंदिर से शुरू हुई यह यात्रा इंदिरा चौक, सब्जी मंडी, डीडी चौक, अटरिया मार्ग आवास विकास और शिव शक्ति विहार कॉलोनी होते हुए जगतपुरा तक पहुँची, जहाँ नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
यात्रा में अघोरी, भगवान भोले शंकर और माँ संतोषी की झांकियां और तीन भव्य रथ शामिल थे। रथों पर क्रमशः माता पुष्पा देवी, गणेश जी और बजरंगबली हनुमान जी की छवियाँ विराजमान थीं।
ध्वज यात्रा का विधिवत शुभारंभ महापौर विकास शर्मा ने रम्पुरा अटरिया मंदिर में किया। उन्होंने ध्वज का पूजन कर यात्रा को प्रस्थान कराया और मां अटरिया देवी से नगरवासियों के सुख, समृद्धि और आरोग्य की मंगलकामना की। महापौर ने कहा, “बसंत पंचमी का यह पावन पर्व प्रकृति के नवीन सृजन का संदेश देता है। यह यात्रा हमारी प्राचीन और गौरवशाली संस्कृति का जीवंत उदाहरण है।”
अटरिया वैष्णो धर्म सभा के सचिव/प्रबंधक अरविंद शर्मा ने बताया कि यात्रा इस वर्ष भी रम्पुरा अटरिया मंदिर से निकली और जगतपुरा अटरिया मंदिर तक पहुँची। उन्होंने कहा कि अटरिया मेला की तैयारियां आज से शुरू कर दी जाएँगी।
इस अवसर पर पार्षद गिरीश पाल, वीनू, चंद्रसेन कोली, पूर्व सभासद हरपाल सिंह, सौरभ गुप्ता, किशन सुखीजा, रोहित गुप्ता, पंकज गॉड, कमल, राकेश गुप्ता, मोहित कोहली, आनंद शर्मा, नाथूलाल गुप्ता, रवि गुप्ता सहित सैकड़ों श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण और धार्मिक भजनों की प्रस्तुति ने वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक और उल्लासपूर्ण बना दिया।

Advertisement

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.