Breaking News

एसएसपी अजय गणपति की सख्ती से ऊधमसिंहनगर में अवैध शस्त्रों पर कसा शिकंजा,15 दिन में 64 शस्त्र तस्कर गिरफ्तार, 77 से ज्यादा हथियार बरामद

एसएसपी अजय गणपति की सख्ती से ऊधमसिंहनगर में अवैध शस्त्रों पर कसा शिकंजा,15 दिन में 64 शस्त्र तस्कर गिरफ्तार, 77 से ज्यादा हथियार बरामद

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा) रुद्रपुर : ऊधमसिंहनगर पुलिस ने अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए गए 15 दिवसीय विशेष अभियान में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है।
दिनांक 12 मार्च से 26 मार्च 2026 तक चले इस अभियान के दौरान पुलिस ने 59 अभियोग दर्ज कर 64 शस्त्र तस्करों को गिरफ्तार किया, जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
🔥 अभियान की बड़ी उपलब्धि
77 से अधिक अवैध शस्त्र बरामद
71 तमंचे, 03 पिस्टल, 02 पंप एक्शन गन
01 बन्दूक (.315 बोर)
116 जिंदा कारतूस, 04 खोखा कारतूस
02 मैगजीन (.32 बोर)
👉 इसके अलावा सोशल मीडिया पर शस्त्र प्रदर्शन के मामले में भी कार्रवाई करते हुए लाइसेंसी पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए।
🚔 जनपदभर में चला सघन अभियान
एसएसपी के सख्त निर्देशों पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जसपुर, बाजपुर, रुद्रपुर, ट्रांजिट कैंप, काशीपुर, सितारगंज सहित सभी क्षेत्रों में पुलिस ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए शस्त्र तस्करों पर शिकंजा कसा।
👉 खास बात यह रही कि इस अभियान के चलते फायरिंग की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश देखने को मिला है और अपराधियों में भय का माहौल बना है।
⚖️ कड़ी कार्रवाई का संदेश
पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों के निर्माण, तस्करी, भंडारण और सार्वजनिक प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की गई।
📢 जनता से अपील
एसएसपी अजय गणपति ने जनपदवासियों से अपील की है कि—
👉 अवैध शस्त्रों से जुड़ी किसी भी सूचना तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें
👉 अवैध शस्त्र रखना या दिखावा करना कानूनन अपराध है
👉 निष्कर्ष:
ऊधमसिंहनगर पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि कानून तोड़ने वालों के लिए जिले में अब कोई जगह नहीं है। “अपराध मुक्त उत्तराखंड” की दिशा में यह अभियान एक मजबूत कदम साबित हो रहा है।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.