Breaking News

होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पुलिस जांच जारी

होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पुलिस जांच जारी

रुद्रपुर। कोतवाली पंतनगर क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में बुधवार को एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान ज्योति शर्मा (लगभग 40 वर्ष) निवासी लोदी रोड, नई दिल्ली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने बिजनेस पार्टनर अमित, निवासी जौनपुर (दिल्ली क्षेत्र) के साथ होटल में ठहरी हुई थीं।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पंतनगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया है और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया जा रहा है।

प्रारंभिक जांच में मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं—स्वाभाविक मृत्यु, आत्महत्या या किसी आपराधिक घटना—को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं, शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.